नशीला पदार्थ खिलाकर किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार

Uncategorized

सपाईयों ने पैरवी कर कराया परीक्षण

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा की बीबीगंज पुलिस चौकी के निकट १५ वर्षीय किशोरी को घर में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया| पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पैरवी करके किशोरी का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया|

मोहल्ला बीबीगंज मेहरवान निवासी स्वर्गीय विशुन दयाल शाक्य के पुत्र भूदेव ने बताया कि १५ वर्षीय बहन १२ जुलाई की रात ९ बजे सड़क पर लगे हैंडपंप पर पानी भरने गई थी| उसी समय पड़ोसी लालाराम लोधी के पुत्र दीपक ने बहन से कहा कि तुम्हे मेरी माँ सुमन ने बुलाया है|

बहन दरवाजे पर बाल्टी रखकर लालाराम के घर चली गई| वहां कोई नशीली बस्तु खिलाकर बहन को बेहोश किया गया| भूदेव ने बताया कि दूसरे दिन सुबह ५ बजे मेरी पत्नी ने देखा कि लालाराम व सुमन बहन को घर से उठाकर बाहर निकाला| तब मै उठाकर उसे घर ले गया होश आने पर उसने बताया कि दीपक व बबलू ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उन्होंने कार्रवाई किये जाने पर जान से मार डालने की भी धमकी दी|

पीड़ित भूदेव ने बताया कि बीते दिन रात ११ बजे तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में बैठा रहा| पुलिस ने दूसरे दिन आने की बात कहकर टरका दिया| आज मोहल्ले वालों व सपा नेताओं के साथ आवास पर जाकर पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी|

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार लाल मामले की जांच पड़ताल करने के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचे| किशोरी की तबियत ठीक न होने के कारण वह उसका बयान दर्ज नहीं कर सके|

सपा के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष चाँद मोहम्मद खां, रजत क्रांतिकारी तथा सुलक्षणा सिंह पीड़ित किशोरी की पैरवी में लोहिया अस्पताल पहुंचे| सपाईयों ने सीएमओ से पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराने का आदेश कराया| कई घंटे बाद डॉ पूनम शर्मा व डॉ शोभा मिश्रा ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण किया| उन्होंने फिलहाल दुष्कर्म के सम्बन्ध में जानकारी देने से मना करने से बताया कि स्लाईड बनायी गई है| स्लाईड की रिपोर्ट मिलने के बाद असलियत का पता चलेगा|

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की विक्षिप्त है उसके भाई ने ही पिटाई की है| दुष्कर्म की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज की जायेगी|