नगर में जलभराव को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: महानगर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर में जलभराव की समस्याओं को लेकर नगर पालिका कार्यालय में प्रदर्शन किया| और अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन दिया|

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के प्रदेश सचिव शहाब खां, महानगर के जिलाध्यक्ष चाँद मोहम्मद, उपाध्यक्ष विक्रांत अवस्थी, एजाज अहमद, तारिक अंसारी आदि कार्यकर्ता नगर पालिका कार्यालय पहुंचे| जिन्होंने मुलायम सिंह यादव जिंदाबाद, नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए|

सपाईयों ने ईओ शिवपूजन यादव को ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की गयी| ईओ को बताया गया कि नगर के मोहल्ला छावनी, खटकपुरा, मदार बाड़ी, भीकमपुरा, तलैया फजल इमाम, घेरशामू खां, रायदीप चाँद आदि ८ मोहल्लों में वर्षा का पानी भरा है| जिससे मोहल्ले वालों का जीना दूभर हो गया है| महामारी फैलने की आशंका है|

सपाईयों ने ईओ को चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह में नागरिकों को जलभराव की समस्या से निजात न दिलाई गयी तो वह आन्दोलन करेंगे| श्री यादव ने उन्हें बताया कि मैंने आज ही चार्ज लिया है| समस्याओं को दूर करूंगा|