आठ जिलों में एसपी और पंद्रह में नये डीएम

Uncategorized

फर्रुखाबाद: प्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। गुरुवार को 15 जिलों में डीएम और आठ जिलों में नये पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की है। प्रशासनिक फेरबदल में 19 आइएएस और 12 आइपीएस अफसरों का कार्यक्षेत्र बदला गया है। चार जिलाधिकारियों को प्रतीक्षारत रखा गया है, जबकि तीन मुख्य विकास अधिकारियों को पहली बार जिलाधिकारी बनाया गया है।

गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी दीपक अग्रवाल को प्रतीक्षारत, गाजियाबाद के जिलाधिकारी हृदयेश कुमार को जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर के जिलाधिकारी शशि भूषण लाल सुशील को जिलाधिकारी गाजियाबाद, प्रतीक्षारत कामिनी रतन चौहान के अपर आयुक्त मनोरंजन कर उत्तर प्रदेश के पद पर किये गये स्थानांतरण को निरस्त करते हुए जिलाधिकारी बुलंदशहर, सीतापुर के जिलाधिकारी संजय कुमार को जिलाधिकारी गोरखपुर, गोरखपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला को जिलाधिकारी सीतापुर, उन्नाव की जिलाधिकारी अनीता सी मेश्राम को प्रतीक्षारत, गौतमबुद्ध नगर की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती शीतल वर्मा को जिलाधिकारी उन्नाव, बदायूं के जिलाधिकारी अमित गुप्ता को जिलाधिकारी बिजनौर, बिजनौर के जिलाधिकारी एवी राजामौलि को जिलाधिकारी बदायूं, श्रावस्ती के जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह को प्रतीक्षारत, संतरविदासनगर की जिलाधिकारी कंचन वर्मा को जिलाधिकारी श्रावस्ती, प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी अखिलेश कुमार को जिलाधिकारी संतरविदासनगर, सोनभद्र के जिलाधिकारी पंधारी यादव को जिलाधिकारी प्रतापगढ़, महोबा के जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत को जिलाधिकारी सोनभद्र, झांसी के मुख्य विकास अधिकारी मुथुकुमारस्वामी बी को जिलाधिकारी महोबा, जिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत, मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी सुहास एल वाई को जिलाधिकारी महराजगंज और मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक प्रांजल यादव को जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है।

कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर सिंह को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में सेनानायक, पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद से आरके भारद्वाज को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, देवरिया के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार को रेलवे पुलिस इलाहाबाद, बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक नवनीत कुमार राणा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी को पुलिस अधीक्षक देवरिया, भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ के पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र दुबे को पुलिस अधीक्षक रमाबाईनगर, हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन, लखनऊ, पीएसी द्वितीय वाहिनी सीतापुर के सेनानायक जोगेन्द्र कुमार को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, रमाबाईनगर के पुलिस अधीक्षक आशुतोष कुमार को पुलिस अधीक्षक जीआरपी आगरा, पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार गौतम को पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर, शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत और आगरा की पुलिस अधीक्षक नगर प्रतिभा अम्बेडकर को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बनाया गया है।