रात्रि प्रवास के दौरान उमा कसेंगी लोधियों पर शिकंजा

Uncategorized

फर्रुखाबाद: गंगा बचाव यात्रा तीन जुलाई को जनपद आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेत्री उमा भारती फतेहगढ़ डाक बंगले पर रात्रि विश्राम करेंगी| इस दौरान वह उन लोधी नेताओं पर शिकंजा कसेंगी जो पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जन क्रांति पार्टी का झंडा उठा रहे हैं|

भाजपा ने उमा के आगमन के दौरान उनका जोरदार स्वागत करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है| आज आवास विकास कालोनी में हुयी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में उमा के स्वागत जोरदार की रणनीति बनायी गई| भाजपाई कायमगंज अलीगंज मार्ग जिले के बार्डर पर उमा को रिसीव करेंगे|

भाजपा नेत्री मिथिलेश अग्रवाल की अगुवाई में सीपी गेस्ट हॉउस तथा हैथियापुर तिराहे पर रमा कनौजिया की अगुवाई में उमा का स्वागत किया जाएगा| घटियाघाट पहुँचने पर उमा गंगा पूजन करने के बाद बैठक करेंगी| आज की बैठक में पूर्व सांसद मुन्नूबाबू, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ भूदेव राजपूत, डॉ रजनी सरीन, मिथिलेश अग्रवाल, प्रियांशु दत्त द्विवेदी, अशोक कटियार एडवोकेट, प्रदीप सक्सेना आदि भाजपाई मौजूद रहे|
जनक्रांति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने बीते वर्ष पूर्व सातनपुर मंडी के निकट अपने प्रतिष्ठान पर आयोजित सम्मलेन में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व उमा भारती को भी बुलाकर अपनी ताकत का एहसास कराया था|