बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा देने से परेशान रहे यात्री

Uncategorized

upsrtcफर्रुखाबाद: पडोसी जिले मैनपुरी में शनिवार को लोकसभा उपचुनाव के लिए मतदान होगा| मतदान में जिले से चलने वाली परिवाहन निगम की ज्यादातर बसों को पोलिंग पार्टियों को लाने ले जाने के लिए लगा दिया गया है| शुक्रवार को शहर के बस स्टॉप पर सैकड़ों यात्री बसों के नहीं मिलने से परेशान रहे| सबसे अधिक दिक्कत सुबह बसों से ड्यूटी पर जाने वाले यात्रियों को हुई| लोग बस स्टॉप पर घंटों बसों का इन्तजार करते रहे| सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों को हुई| एक दो चल रहीं बसों में भीड़ के कारण महिला यात्री चढ़ ही नहीं पाई| जो महिलाए किसी तरह बसों पर सवार हो गई, उनको किसी तरह दब कुचल कर यात्रा करनी पड़ी| दोपहर बाद शुरू हुई बरसात ने भी यात्रियों की मुश्किलों को और अधिक बड़ा दिया| रोडवेज बस स्टॉप पर कोई भी छायादार स्थान बैठने के लिए नहीं है| लिहाजा बरसात में भीगने और धूप में तपने के सिवाय यात्रियों के पास और कोई चारा नहीं होता है|