नशेड़ी युवक ने आम के बाग़ में फांसी लगाकर जान दी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नशेड़ी युवक ने बीती रात आम के बाग़ में फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराया|

कोतवाली फतेहगढ़ के ग्राम नगला जखा याकूतगंज निवासी स्वर्गीय ब्रजपाल नट का २२ वर्षीय पुत्र पिंटू बीती रात किसी समय दरबाजा खोलकर घर के बाहर निकल गया| पिंटू ने मसाल सिंह के आम के बाग़ में पेंड पर अगौंछे से फांसी लगा ली| भांजी आशा ने आज सुबह पिंटू के शव को पेंड पर लटकते देखा और परिजनों को जानकारी दी|

पिंटू के मरने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया| ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई| बताया गया कि अविवाहित पिंटू नशे का आदी था| उसकी माँ रामबेटी आदि परिजन शव से लिपटकर रोते रहे|