मायके न भेजे जाने पर पिंकी फांसी पर लटकी

Uncategorized

फर्रुखाबाद: मायके न भेजे जाने से गुस्साई नव विवाहिता पिंकी फांसी पर लटक गई| मौके पर पहुंचे ससुराल वालों ने पिंकी के पति के साथ बदसलूकी की|

पिंकी थाना कमालगंज एक ग्राम शेखपुर रुस्तमपुर निवासी राजीव बाथम की २२ वर्षीय पत्नी तथा थाना जहानगंज के ग्राम मूसाखिरिया निवासी महेश की पुत्री थी| उसका एक वर्ष पूर्व ही दर्जी का कार्य करने वाले राजीव से विवाह हुआ था| पिंकी के मायके में चचेरे भाई की २४ जून को शादी होनी है| वह मायके जाने की जिद कर रही थी|

आज सायं ५ बजे जब घर पर कोई मौजूद नहीं था| तभी पिंकी कमरे को बंद कर फांसी पर लटक गई| परिजनों ने कमरे का दरवाजा नहीं तोड़ा बल्कि घटना की जानकारी पुलिस के अलावा पिंकी के घर वालों को दी|

अपर पुलिस अधीक्षक बीके मिश्र, एसओ सुनील तिवारी, दरोगा राजन लाल ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की| पिंकी के शव को देखते ही उसके परिजनों में रोष व्याप्त हो गया| जिन्होंने ह्त्या का आरोप लगाकर राजीव के साथ बदसलूकी की|