कल जिले में होंगे प्रभारी मंत्री, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का करेंगे दौरा, कानून व्यवस्था की भी करेंगे समीक्षा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिले में प्रभारी मंत्री व योगी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का जनपद दौरा शुक्रवार को प्रस्तावित हो गया है| वह पार्टी कार्यालय में बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे|
प्रभारी मंत्री के निजी सचिव मनोज कुमार के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री जयवीर सिंह गुरुवार का 19 सितंबर को शाम 4 बजे सर्किट हाउस पंहुचेंगे| जहाँ वह रात्रि विश्राम करेंगे| इसके साथ शुक्रवार 20 सितंबर को सुबह 9:30 बजे आवास विकास पार्टी कार्यालय में जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे| दोपहर 11 बजे तक पार्टी कार्यालय में ही पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यालय में ही विभिन्य कार्यक्रमों में रहेंगे| उसके बाद उनका बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण व राहत सामग्री वितरण का कार्यक्रम है | दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम-एसपी के साथ ही विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे|