बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

FARRUKHABAD NEWS Politics धार्मिक

फर्रुखाबाद: छठवे श्रीश्याम महोत्सव के दौरान भगवान खाटू श्याम के भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके | भजन संध्या के दौरान जमकर तालियाँ बजी|

गीत-संगीतमय भजन संध्या के आयोजन में महिलाओ की संख्या खूब रही| संगीतमय वातावरण में भगवान खाटू श्याम के खूब भजन गाये गये| कोलकता से आये संजय मित्तल, मुम्बई से आये आशू वर्मा ने वातावरण को अपनी गीतों से भक्तिमय कर दिया| महेन्द्र अग्रवाल, अरुण जालान, मोहित अग्रवाल, लीना जालान, पूनम अग्रवाल आदि रहे|