सपा नेता जग्गू यादव की 16 करोड़ 36 लाख की सम्पत्ति कुर्क

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जिलाधिकारी के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत सपा नेता जग्गू यादव की 16 करोड़ 36 लाख 9 हजार 497 रूपये इकसठ पैसे की अबैध सम्पत्ति को कुर्क किया गया है|

तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अमित गंगवार व थाना कादरी गेट के पुलिस बल के साथ गैंगेस्टर के आरोपी देवेन्द्र उर्फ जग्गू यादव की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही की| जिसमे बाग लकूला में लगभग लगभग 28 आवासीय प्लाट व कृषि योग्य भूमि को मुनादी कराकर कुर्क किया गया | जग्गू वर्तमान के जिला कारागार में निरुद्ध है| जग्गू व उसके भाई सपा नेता योगेंद्र यादव उर्फ चन्नू को पूर्व में जिला प्रशासन ने वर्ष 2017 व 2021 में जिला बदर किया था। भूमाफिया भी घोषित किया जा चुका है। कोतवाली फतेहगढ़ में 12 जून 2024 को गैंगेस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया| जग्गू यादव को बीते 13 जून 2024 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था|