पिकअप पलटने से अस्थियाँ विसर्जन कर जा रहे दो दर्जन घायल, तीन महिलाओं की मौत

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) अस्थियाँ विसर्जन कर जा रहे ग्रामीण पिकअप पलटने से गम्भीर रूप से घायल हो गये| उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ चिकित्सक नें एक महिला को मृत घोषित कर दिया| दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत हो गयी |

जनपद इटावा के सैफई भाला सैया निवासी 55 वर्षीय विनोद पुत्र हरीनारायण की मौत हो गयी थी| उनके परिवार के लगभग 28 महिला-पुरुष उनकी अस्थियाँ लेकर गंगा में विसर्जन के लिए आये थे| अस्थियां विसर्जित करने के बाद सभी पिकअप से वापस घर जा रहे थे| उसी दौरान थाना जहानगंज के ग्राम बहोरिकपुर के निकट किसी वाहन के कट लगनें से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी| जिससे उसमे बैठे कुल 22 लोग घायल हो गये| घायलों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में लाया गया| जहाँ जाँच के उपरांत चिकित्सक नें 50 वर्षीय रामकली पत्नी जबर सिंह को मृत घोषित कर दिया| वहीं 70 वर्षीय रामादेवी पत्नी जगदीशनिवासी निरौली सैफई इटावा व सुशीला देवी पत्नी अवधेश कुमार निवासी भाला सैया को उपचार के दौरान मृत घोषित किया गया | सूचना मिलने पर जिलाधिकारी डा. वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीओ सिटी प्रदीप कुमार, तहसीलदार श्रद्धा पाण्डेय, एसडीएम् सदर लोहिया अस्पताल पंहुचे और घायलों के हाल-चाल लिये|