डेयरी कर्मचारी की सांप के काटने से मौत

ACCIDENT FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद/नगर संवाददाता) डेयरी कर्मचारी की सांप के काटनें से हालत बिगड़ गयी| जब उसके साथी उसे लेकर लोहिया अस्पताल पंहुचे तो उपचार के बाद चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया |

जनपद फिरोजाबाद के बहारोल भोगापुर निवासी 23 वर्षीय अभ्युदय मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा बीते 1 जनवरी 2024 से मोहम्मदाबाद के निसाई स्थित आनंदा डेरी पर कार्यरत कर्मचारी था | मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात लगभग 8 बजे वह लघुशंका के लिए गया था जहाँ उसे सांप नें दाएं पैर की छोटी ऊँगली में काट लिया| जिस पर कर्मचारियों नें सर्प को मौके पर ही मार दिया| इसके बाद गंभीर हालत में उसे 9 बजकर 11 मिनट पर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उपचार के बाद लगभग चिकित्सक नें मृत घोषित कर दिया| सूचना पर मृतक की माँ गुड्डो देवी, पिता चन्द्रशेखर व अन्य परिजन मौके पर पंहुचे| उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक अभ्युदय दो भाई था| बड़ा भाई विपलव मिश्रा फतेहगढ़ ड्रग वेयर हाउस में कार्यरत है| उपनिरीक्षक चमन सिंह ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।