झाड़ियों की कटाई में बढ़पुर फिसड्डी, फॉगिंग में भी दिखी कमी

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई| जिससे सीडीओअसंतुष्ट नजर आये|
1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा सीडीओ नें की| समीक्षा में झाड़ियों की कटाई में बढ़पुर ब्लॉक पीछे पाया गया| एमओआईसी द्वारा सही से कार्य नही किया जा रहा है|
बैठक में सीडीओ द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी गांवों में नालियो का ढाल सही कराये जिससे पानी न भरे, सभी हैंडपंपों के ड्रेनेज के लिये सोकपिट बनाये जाये|
समीक्षा में कायमगंज ब्लॉक में तालाबो की सफाई सही नही पाई गई| नगर क्षेत्रों में ड्रेनेज क्लीनिंग कम हुई है| कमालगंज व नवाबगंज ब्लॉक में फॉगिंग कम हुई है| नवाबगंज व फर्रूखाबाद में एन्टी लार्वा का छिड़काव कम हुआ है| शमसाबाद व बढ़पुर ब्लॉक में ऑगनवाडी की विजिट कम पाई गई| शमसाबाद ब्लॉक में आशा की विजिट कम पाई गई| आशाओ द्वारा घर-घर जा कर विजिट नही किया जा रहा है| मुख्य चिकित्सा अधिकारीडॉ. अवनींद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी,उपजिलाधिकारी सदर आदि रहे |