28 वी अंतर्जनपदीय कानपुर जोन पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) 28वी अंतर्जनपदीय कानपुर जोन, कानपुर की पुलिस कुश्ती क्लस्टर (पुरुष व महिला) कुश्ती बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी नें फीता काटकर किया| प्रतियोगिता में पुलिस जोन कानपुर के 09 जनपद फर्रूखाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, औरैया, ललितपुर, जालौन व झाँसी द्वारा भाग लिया जा रहा है|
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह , जिला क्रीड़ाधिकारी आदि रहे|