भाव में और इजाफा की उम्मीद में किसान, बाजार में सुर्ख हुआ रेट

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसानों का आलू कोल्ड में पड़ा है| वहीं दूसरी तरफ बरसात के कारण किसान अपनी फसल को खेतों में बचाने के प्रयास में भी लगा है| जिससे वह आलू की बिक्री नही कर पा रहा है | लिहाजा आलू फुटकर में 30 रूपये किलो पंहुच गया है|

इस बार आलू के भाव में सुर्खी से किसानों के चेहरों पर दमक है| बीते कुछ दिनों में ही आलू के भाव में लगभग 200 रूपये का इजाफा हुआ है| लिहाजा वर्तमान में यदि बात करें तो पुखराज आलू लगभग 2200 रूपये कुंतल, चिप्सोंना लगभग 2600 से 2700 रूपये कुंतल, 3797 की लगभग 2500 रूपये कुंतल में बिक्री हुई| आलू आढती विकास दुबे नें बताया कि किसान आलू और अधिक तेज होनें का इंतजार कर रहा है| इसके साथ ही किसान बरसात के चलते अपनी मक्का व मूंगफली की फसल को बचाने के प्रयास में है | जिससे वह शीत ग्रहों में आलू निकाल नही पा रहा है| आलू विकास एवं शाकभाजी अधिकारी राघवेंद्र सिंह नें बताया कि आगामी नवंबर तक आलू कोल्ड से बाहर करने क समय है| किसान को आलू निकालने के लिए मजबूर नही किया जा सकता|