महिला को खिलाई जा रही थी टीवी की एक्सपाइरी दवा

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) टीवी ग्रसित महिला को आशा द्वारा एक्सपायर दवा खिलाये जानें का मामला सामने आया है| महिला नें मामले में शिकायत भी की लेकिन मामले दबानें क प्रयास किया जा रहा है| महिला और उसके पति नें अधिकारियों से शिकायत करनें की बात कही है |

थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुरदत्त निवासी ममता का टीवी का इलाज चल रहा है| उसका पति धर्मेन्द्र दिल्ली में नौकरी करता है| बीते तीन माह से ममता का टीवी का इलाज चल रहा है| जिसकी आशा रामवती दे रहीं थी| ममता नें बताया कि तीन दिन पूर्व वह सीएचसी राजेपुर से लेनें गयी थी| लेकिन दवा नही मिली| ममता नें बताया की वह आठ दिन की दवा लेकर आशा से आती थी| जब दवा नही मिली तो उसका पति धर्मेन्द्र आशा रामवती के घर पंहुचा| आशा नें जो दवा दिन वह मार्च 2024 में एक्पायर हो चुकी थी | धर्मेंन्द्र नें बताया कि पूर्व में भी एक्सपायर दवा दी गयी| जिसकी जानकारी ना होनें पर जब ममता ने खाई तो उसकी तबियत भी बिगड़ी| मरीज ममता के पति धर्मेन्द्र नें लापरवाही में दोषियों पर कार्यवाही की मांग की है| सीएचसी प्रभारी डा. आरिफ सिद्दीकी नें बताया कि मामले की जानकारी नही है| मामले की जाँच करायी जायेगी|