गंगा नहाने आयी महिला का पर्स चोरी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पति के साथ गंगा नहाने आयी महिला का पर्स चोरी कर लिया गया| महीला नें पुलिस को सूचना दी| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है|
थाना जहानगंज के ग्राम नगला खुरू निवासी मुकेश कुशवाह नोयडा में काम करते हैं | शुक्रवार को वह नोयड़ा से अपनी पत्नी आरती व दो बच्चों के साथ गंगा नहानें पांचाल घाट आये और नमामि गंगे घाट पर नहाने लगे| उसी दौरान उसकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया| आरती के अनुसार उसमे दो जोड़ी पायल, 4 हजार रूपये, घर की चाबियां थीं | दम्पत्ति नें सूचना पांचाल घाट चौकी पर दी| उपनिरीक्षक प्रमोद यादव नें मौके पर जाकर जाँच की|