बड़ी खबर: सिपाही को खनन के ट्रैक्टर से कुचलकर उतारा मौत के घाट

FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज/नगर संवाददाता)बीती रात खनन के ट्रैक्टर को पकड़ने गये सिपाही पर माफिया के गुर्गों नें ट्रैक्टर चढ़ा दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| हालत गंभीर होनें पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जहाँ उसकी मौत हो गयी|

जनपद बिजनौर के चाँदपुर दरबण निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र जसबंत सिंह 2021 बैच का पुलिस कांस्टेबल था | भर्ती होनें के बाद उसने फतेहगढ़ में ही ट्रेनिग पूर्ण कर वर्तमान में उसकी तैनाती थाना नवाबगंज में थी| मिली जानकारी के अनुसार बीती रात थाना पुलिस को जानकारी मिली कि नगला चन्दन के निकट अबैध खनन हो रहा था | जिस पर मौके पर सिपाही रोहित कुमार , दारोगा संतोष कुमार व सिपाही चमन मौके पर पंहुचे | गाँव के निकट ही सिपाही नें ट्रैक्टर ट्राली को रोंक लिया | चालक से अन्य पुलिस कर्मी जानकारी कर चालक से जानकारी कर रहे थे उसी दौरान सिपाही रोहित ट्रैक्टर ट्राली और ट्रैक्टर के बीच में चढ़ गया| पुलिस को ट्रैक्टर पर चढ़ देख चालक नें ट्रैक्टर बढ़ा दिया जिससे रोहित ट्रैक्टर से कुचल कर गंभीर रूप से घायल हो गया | उसे गंभीर हालत में रात 3:48 पर लोहिया अस्पताल में सिपाही आदेश नें भर्ती कराया| लेकिन हालत गंभीर होंने पर से आवास विकास के ही एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया | जहाँ सुबह लगभग 6 बजे रोहित नें दम तोड़ दिया | मृतक रोहित दो भाईयों में दूसरे नम्बर का था| उसका बड़ा भाई सचिन इटावा जिला जेल पर बंदी रक्षक के पद पर तैनात है|
सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार, एएसपी डा, संजय सिंह आदि निजी अस्पताल पंहुचे| अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह नें बताया कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गयी है| जल्द उनकी गिरफ्तारी की जायेगी|
आखिर डीएम की नाराजगी के बाद भी क्यों हो रहा था खनन ?
जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की सख्त नाराजगी के बाद भी जिले में खनन माफियाओं के फौसले किसके इशारे पर बुलंद है यह लिखने की नही समझने की बात है| आखिर जिले भर में खनन की किले बंदी होनें के दावा सिपाही की बली के साथ पूरा हुआ| अधिकारियों को सबसे पहले खनन माफियाओ का हौसले पस्त करनें की जरूरत है|