डीएम की फटकार के बाद साहब को दिखने लगा खनन, दो ट्रैक्टर पकड़े, एक पलटा

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) जिलाधिकारी की कड़ी फटकार के बाद अब खनन विभाग के अधिकारियों को अबैध खनन होता नजर आनें लगा है| लिहाजा अब खुद पर कार्यवाही से बचने के लिए खनन कारोबारियों पर हंटर चल रहा है| गुरुवार को भी खनन विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों नें अबैध खनन में ट्रैक्टर-ट्राली पकड़कर पुलिस को सौंपी| मजे की बात यह ही कि खनन क्षेत्र में लगातार होता रहता है लेकिन कार्यवाही के नाम पर केबल कागजों का पेट ही भरा जाता है|
गुरुवार को थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में अवैध मिट्टी खनन कर लिए जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को पड़कर नायब तहसीलदार अतुल कुमार ने थाना पुलिस को सौंप दिया| नायब तहसीलदार का कहना है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन करनें वालों पर शिकंजा कसा जा रहा है| अब सबल यह उठता है कि यदि जिलाधिकारी निर्देश ना देते तो शिकंजा कसने की जगह ढीला रखा जाता!
फिलहाल नायब तहसीलदार के साथ ही पुलिस भी जानकर अंजान बनी रहती है| यदि पुलिस को खबर नही तो यह पुलिस का अपना फेलुअर है| यदि पता है तो कार्यवाही के लिए उच्च अधिकारीयों का इंतजार क्यों रहता है| फिलहाल आपको बता दें कि नायब तहसीदार का दावा है कि खनन माफिया एक ट्रैक्टर की परमिशन बनवाकर चार-चार ट्रैक्टर चलवा रहें हैं| नायब तहसीलदार अतुल कुमार ने हुसैनपुर में रामनिवास कुशवाह व अनवेश पुत्र रामपाल का ट्रैक्टर पकड़ लिया| ट्रैक्टर इतनी तेज गति से था की वह पलट गया| ड्राइवर बाल बाल बच गया| नायव तहसीलदार के द्वारा अमृतपुर थाना पुलिस को सूचना दी तब पुलिस मौके पर पहुंची|