भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर की पूजा अर्चना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) भगवान परशुराम की जयंती पर पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगल कामना की गयी|
मोहल्ला खतराना में स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर उनके जन्मोत्सव की पूर्व संघ्या पर समाज के लोग एकत्रित हुए| ब्राह्मण जनसेवा महासंघ के संरक्षक बॉबी दुबे, श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे मटर लाल, नमामि गंगे के रवि मिश्रा, भगवान परशुराम के शोभायात्रा प्रभारी आदित्य दीक्षित नें मन्दिर में पंहुचकर पूजा अर्चना की| इसके साथ ही अन्य ब्राह्मण समाज के लोगों ने घर पर भी भगवान की पूजा अर्चना की।  कहा कि भगवान परशुरामजी समकालीन दिग्भ्रमित समाज मे अपने तपोबल ओर पराक्रम से समता ओर न्याय की स्थापना करने वाले हैं। भगवान परशुराम का जीवन अत्यंत प्रेरणादायी और अनुकरणीय है। भगवान परशुराम एक बार भगवान शंकर से मिलने अंत: पुर में प्रवेश करने लगे तभी भगवान गणेश ने उन्हें रोक दिया। इस पर आक्रोशित होकर उन्होंने अपने फरसे से भगवान गणेश का एक दांत काट दिया। बाद में भगवान परशुराम की भव्य आरती उतारी गई। सुनील अवस्थी, अनुपम तिवारी, रघुवंश मिश्रा व अभय शंकर द्विवेदी आदि रहे|