बसपा प्रत्याशी ने पत्नी संग गिनाई पार्टी की उपलब्धियां

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) लोकसभा चुनाव में महज तीन दिन बचे हैं | मतदान से 48 घंटे पूर्व ही चुनाव प्रचार थम जायेगा| लिहाजा बसपा प्रत्याशी नें परिवार सहित अपनी ताकत झोंक दी है| उन्होंने

बसपा के लोकसभा प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय नें अपने पार्टी समर्थकों के साथ मतदाताओं से भेट कर उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती सरकार की उपलब्धियों के विषय में अवगत कराया| बसपा प्र्त्याशी नें कहा कि बसपा नें हमेशा सर्व धर्म हिताय, सर्व धर्म सुखाया के नारे को बुलंद किया| बसपा दबे, कुचले बंचित की आवाज है| बसपा सरकार के दौरान कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति थी| आज प्रदेश की जनता बहन मायावती को फिर एक बार सत्ता में देखना चाह रही है| उन्होंने रामपुर मांझ गाँव, अखमलपुर नगला, कौशलपुर, दौलतपुर,शेखपुर, कमालगंज,याकूतगंज आदि जगह हाथी की चाल तेज की| बसपा प्रत्याशी की पत्नी नें शहर के विभिन्य मोहल्लों में लोगों से जनसम्पर्क किया|