शहर में हाथी नें पकड़ी रफ्तार

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) शहर में बसपा प्रत्याशी नें जगह-जगह जनसम्पर्क कर हाथी की रफ्तार बढ़ा दी| बसपा प्रत्याशी के शहर में कई मोहल्लों में जाकर माहौल बनाया|
बसपा प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय नें शहर के रेलबे रोड़, घमंडी कुंचा, कटरा डौरु नाथ, नेहरु रोड़ व घुमना आदि जगहों पर लोगों से सम्पर्क किया| बसपा प्रत्याशी नें अपनी पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया| इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय भारती, राजन मिश्रा, संतोष चौहान , राजेश चतुर्वेदी , राज पाण्डेय आदि रहे|
कार्यालय का भी किया शुभारम्भ
बसपा प्रत्याशी क्रांति पाण्डेय नें घर के पास चुनाव कार्यालय खोला है | प्रत्याशी की माँ विमला देवी, पिता ब्रजेश पाण्डेय व चाचा अखिलेश पाण्डेय नें फीता काटा |