सपा प्रदेश उपाध्यक्ष पर दर्ज हुआ केस

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) सपा प्रदेश उपाध्यक्ष पर मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करनें के मामले में पुलिस नें भाजपा नेता की तहरीर पर केस दर्ज किया है|
भाजपा के नगर अध्यक्ष विकास पाण्डेय निवासी खड़ियाई सेनापति नें शहर कोतवाली में तहरीर दी| जिसमे सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफान-उल-हक कादरी नाम शामिल है| जिसमे बताया कि एक वीडियो में उन्होंने देखा की सपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी कर रहें है| जिससे मेरी भावनाएं आहत हुई हैं | मामले में शहर कोतवाली पुलिस नें मौलाना इरफान-उल-हक कादरी के खिलाफ केस दर्ज किया है|