जीजा के घर आई युवती आधी रात को पेड़ पर चढ़ी, रेस्क्यू के बाद गया उतारा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीते दो दिन पूर्व अपने जीजा के घर आई युवती अचानक आधी रात को पेड़ पर चढ गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और रेस्क्यू के बाद युवती को सकुशल नीचे उतारा। थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर निवासी राम रतन की 17 वर्षीय पुत्री सीमा उर्फ शीतल बीते दो दिन पूर्व बहनोई अवधेश पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम अलीगढ़ के घर बीते दो दिन पूर्व आई थी। सीमा मानसिक रूप से कमजोर है। बीती रात लगभग 12 बजे सीमा घर के पास खड़े नीम के पेड़ पर चढ गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची व दमकल को सूचना दी, और बमुश्किल उसे नीचे उतारा। उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सीमा मानसिक विक्षिप्त है, वह अपने जीजा के यहां दो दिन पूर्व आई थी। परिजनों को सीमा को सौंप दिया गया है।