सपा प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सहित चार आचार संहिता उलंघन में फंसे, 40-50 अज्ञात पर भी दर्ज हुआ मुकदमा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी, सपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक सहित चार नामजद व 40-50 अज्ञात के खिलाफ आचार संहिता उलंघन का केस दर्ज किया गया है|
कोतवाली फतेहगढ़ में तैनात उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार नें दर्ज कराये गये मुकदमें में कहा है कि 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच सपा प्रत्याशी नबल किशोर शाक्य, जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव, रजत क्रांतिकारी, पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी अपने 40-50 अज्ञात साथियों के साथ मिलेट्री चौराहे से कलेक्ट्रेट की तरफ आ रहे थे| कलेक्ट्रेट गेट की तरफ भीड़ ना जाने की पुलिस बल द्वारा चेतावनी दी गयी लेकिन ना मामने पर शक्ति का प्रयोग कर हटा दिया गया| जनपद में धारा 144 लागू है जिसके अनुसार तीन वाहन प्रत्याशी के प्रत्येक गाड़ी में पांच-पांच लोग कुल 15 लोगों को कलेक्ट्रेट गेट तक जानें की अनुमति है| उनमे से भी केबल पांच लोगों के कलेक्ट्रेट के भीतर जानें के आदेश हैं| इसके बाद भी सपा प्रत्याशी भीड़ लेकर पंहुचे|