समीर यादव सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने समीर यादव को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सदस्य के पद पर मनोनीत किया है| जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है|
फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी समीर यादव सपा की स्थापना से पार्टी से जुड़े है| वह सपा में लोहिया वाहिनी, युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड में कार्यकरनें के बाद वह दो बार सपा के जिला महासचिव भी रहे| उनको प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल नें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की स्वीकृति से उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है|