कपड़ा छपाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 60 लाख का माल राख

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बीती रात कपड़ा छपाई फैक्ट्री में अचानक आग लग जानें से लाखों का नुकसान हुआ | तकरीबन एक घंटे देरी से पंहुची दमकल नें करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया| तब तक लगभग 60 लाखों का कपड़ा और अन्य सामान राख हो गया|
शहर कोतवाली के मोहल्ला साहबगंज नारायणदास निवासी विजित कुमार साध की अंगूरीबाग 12 नंबर में कपड़ा छपाई की फैक्ट्री है| बीती रात 3:30 बजे विजित को पड़ोसियों नें बताया कि फैक्ट्री में आग लगी है| जिसके बाद फैक्ट्री मालिक विजित मौके पर पंहुचे और दमकल को सूचना दी| सूचना पर लगभग एक घंटे देर से दमकल मौके पर पंहुची और लगभग 2-3 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग को ठंडा किया गया| जिसमे लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया| मामले में फैक्ट्री मालिक नें शहर कोतवाली में तहरीर भी दी है| विजित कुमार साध नें बताया कि लगभग 50 से 60 लाख का माल जलकर राख हो गया |