कांग्रेस को अभी भी टिकट की आस, सपा संगठन क्यों निराश!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है | समाजवादी से गठबंधन प्रत्याशी डा. नबल किशोर शाक्य चुनावी मैदान में हैं| उधर सपा के जिला संगठन के कई पदाधिकारी में चुनाव प्रचार के दौरान खून सफेद नजर आ रहा है| जिला कांग्रेस अभी तक अपने आका सलमान को लेकर उम्मीद का दीया जलाये बैठी है| लिहाजा अभी भी जिले में कांग्रेस को टिकट की उम्मीद है| जिससे वह सपा के प्रचार में नही जा रही है|
सपा नें डा. नबल किशोर शाक्य को टिकट दिया| डा. नबल किशोर सपा और कांग्रेस सहित अन्य गठबंधन की पार्टियों के समर्थित प्रत्याशी है| पहले तो आज तक कांग्रेसी सपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में नजर नही आ रहे | जिससे गठबंधन की ताकत प्रत्याशी के साथ नजर नही आ रही | कांग्रेस का जिला संगठन को उम्मींद थी कि उनके नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को टिकट मिलेगी लेकिन टिकट सपा के डा. नबल किशोर शाक्य को मिल जानें से कांग्रेस पदाधिकारियों नें खुद को फिलहाल किनारे कर रख है| कही भी प्रचार करते कांग्रेसी नजर नही आ रहे|
उधर बात करें सपा के जिला संगठन की तो संगठन के अधिकतर पदाधिकारी सपा प्रत्याशी के द्वारा कोई खास लिफ्ट ना देनें से खफा नजर आ रहें| लिहाजा वह केबल फेसबुक और फोटो खिचानें वाले प्रचार तक ही अभी तक सीमित है| जिससे साइकिल की रफ्तार बढ़ाने में प्रत्याशी को काफी मेहनत करनी पड़ रही है | सपा ने जुड़े सूत्रों नें बताया कि सपा प्रत्याशी नें अपने खुद के परिचितों की सेना जनपद में चुनाव प्रचार के लिए उतारी है| उनके भरोसे ही चुनाव लड़ा जा रहा है| जनपद में सपा प्रत्याशी के खास लोगों के हाथ में ही पूरी चुनाव की कमान है| संगठन के पदाधिकारियों से कोंई मतलब नही है ना ही उनसे कोई खास सम्पर्क किया जा रहा है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम नें जेएनआई न्यूज को बताया कि अभी कांग्रेस को सलमान खुर्शीद को टिकट मिलने की उम्मीद है| सपा प्रत्याशी के प्रचार के लिए पार्टी आलाकमान से कोई निर्देश नही मिले हैं|
सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव ने जेएनआई न्यूज को बताया कि सपा के सभी पदाधिकारी चुनाव प्रचार में लगे है| यह कहना गलत है कि सपा पदाधिकारियों के द्वारा प्रचार नही किया जा रहा या उन्हें प्रत्याशी के द्वारा तबज्जो नही दी जा रही | सपा पूरी दमदारी से चुनाव लड़ रही है|