लेंटर तोड़ने समय छत गिरी, मजदूर की मौत, गृह स्वामी गंभीर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज संवाददाता) लेंटर तोड़ते समय अचानक गिरी छत से एक मजदूर की मौत हो गयी| जबकि गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गये| घायल को परिजनों नें निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया|
थाना क्षेत्र के ग्राम उखरा निवासी श्रीकांत दीक्षित उर्फ भूरे के घर पर लेंटर तोड़ने के का कार्य चल रहा था| उसी दौरान अचानक छत भरभरा कर गिर गयी| जिससे लेंटर तोड़ रहे मजदूर 22 वर्षीय रजत कठेरिया पुत्र सुभाष चन्द्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी| जबकि श्रीकांत दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गये| घायल को परिजनों नें फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया|