होली पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) होली के त्योहार को शान्ति पूर्ण सम्पन्न करानें के लिए कमर कस ली है | थाना पुलिस नें पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है|
थानाध्यक्ष रण विजय सिंह नें पुलिस लाइन से 8 दरोगा, 8 हेड कांस्टेबल, 16 कांस्टेबल, 10 महिला कांस्टेबल की मांग की है| थाना क्षेत्र में कुल 165 जगहों पर होलिका किया जायेगा | थाने से 30 पुलिस कर्मियों की 70 गांव में होली पर ड्यूटी लगाई गई है| इस दौरान एक होली पर 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती होने की तैयारी है | संवेदनशील व अति संवेदनशील गाँव वीरपुर, वीरसिघपुर, हरिहरपुर, भुडिया भेड़ा, हमीरपुर सोमवंशी के आधा दर्जन गांव पुलिस की पहनी नजर रहेगी| थानाध्यक्ष रण विजय सिंह नें बताया गया है कि होली पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी| किसी प्रकार की कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लायेगी|