केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर आप, जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप के कार्यकर्ता शुक्रवार को जिला मुख्यालय पंहुचे और प्रदर्शन किया । सीएम की गिरफ्तारी पर रोष जताते हुए आप कार्यकर्ताओं नें धरना प्रदर्शन देकर विरोध दर्ज कराया और मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की|
आप जिलाध्यक्ष नीरज शाक्य के नेतृत्व में पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे | आप नेताओं नें कहा कि पीएम मोदी की सरकार पूरी तरह से तानाशाही रवैया अपना रही है| लोकतन्त्र की हत्या की जा रही है| नीरज शाक्य नें कहा जो भ्रष्ट है वह बीजेपी में शामिल हो गयी| भाजपा बसूली गैंग है| जो देश को लूटने का काम कर रहे हैं| केजरीबाल को फर्जी मामले में गिरफ्तार किया| झूठे आरोपों में आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है| आज पूरा देश गुस्से में हैं |