चोरो ने दीवाली पर कर दिया दिवाला

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

chori-ramrhishफर्रुखाबाद:(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम समाउद्दीनपुर निवासी रामरहीश पुत्र श्रीकृष्ण यादव के घर बीती रात चोरो ने नकदी जेबर पार कर दिये| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है| पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है|

बीती रात रामरहीश घर के बरामदे में सो रहा था उसकी पत्नी विनीता कमरे में सो रही थी उसके पिता श्री कृष्ण व माँ चन्द्रकली अपने छोटे पुत्र के साथ घेर में सो रही थी| विनीता के कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद नही था| चोर मकान के पीछे से चढ़ गये और जीने से उतर कर घर में प्रवेश कर गये| रामरहीश कि पत्नी विनीता ने बताया कि उसने चार चोरो को कमरे में देखा एक मुंह बांधे हुये था| चोरो ने उसकी गर्दन पर तमंचा रख दिया और कहा कि तुम्हारे पति की हत्या कर दी है जल्दी बताओ की जेबर नकदी कहा है| तो विनीता ने बक्से की तरफ इशारा कर दिया| जिससे चोर बक्सा लेकर भाग गये|

सुबह कुछ घास काटने वाले लोगो ने गाँव के ही दिलशाद के खेत में बक्सा पड़ा देखा| रामरहीश ने बताया कि उसका विवाह बीते पांच माह पूर्व ही हुआ था| एक माह पूर्व अपनी पत्नी की विदा कराकर लाया था| चोर एक जोड़ी झाले, एक सोने की चेन,दो जोड़ी पायल, एक अंगूठी आदि जेबर के साथ 1500 रुपये ले गये| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जाँच पड़ताल की| थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि जाँच की जा रही है|