श्रीराम की शोभायात्रा में अयोध्या रामलला का स्वरूप बटोरेगा आकर्षण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) श्रीराम विविध कला केंद्र के द्वारा भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के सम्बन्ध में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे पंहुचे पदाधिकारियों नें अपने-अपने विचार रखे| इस बार अयोध्या में स्थापित श्रीराम लला का स्वरूप आकर्षण का केंद्र रहेगा|
शहर के रेलवे रोड़ स्थित एक होटल में आयोजित हुई बैठक में 17 अप्रैल को राम नवमी के दौरान भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकालने पर मंथन हुआ| परम्परागत शोभायात्रा को भव्य बनाने पर भी विचार रखे गये| इस बार शोभायात्रा में संकीर्तन बैंड के साथ ही भगवान श्रीराम लला का स्वरूप लोगों को अपने तरफ आकर्षित करेंगा| जिसकी तैयारी पूरे जोरशोर से चल रही है|
पदाधिकारियों का हुआ चयन
बैठक में कला केंद्र के अध्यक्ष अशोक वर्मा, मंत्री दीपक मिश्रा व कार्यकारी अध्यक्ष आनन्द प्रकाश गुप्ता (मुन्ना) को बनाया गया| इस दौरान श्रीराम विविध कला केंद्र के निर्देशक विजय दुबे (मटर लाल), किशन कन्हैया सक्सेना, अशोक वर्मा, अखिलेश द्विवेदी, राम जी दीक्षित, गोपाल मिश्रा , गुड्डू शुक्ला,आशीष मिश्रा आदि रहे|