राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव बने राजीव रंजन

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जनपद के नवाबगंज निवासी राजीव रंजन को राष्ट्रीय लोकदल ने यूपी के प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया | जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी | उन्हें शुभकामनायें दी गयी |
मिली जानकारी के मुताबिक राजीव रंजन नें दिल्ली में जाकर लोक दल के केन्द्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से भेट की | जयंत चौधरी व रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी नें उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर उन्हें प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष के द्वारा प्रदेश महासचिव मनोंनीत कराया| जानकारी होनें पर उन्हें हिन्दू महासभा के प्रदेश युवा अध्यक्ष विमलेश मिश्रा के साथ ही भानु वर्मा, डा. आफाक अली आदि नें उन्हें शुभारम्भ दीं|