शान्ति व्यवस्था को लेकर सड़क पर उतरे डीएम-एसपी

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) जनपद में शांति व्यवस्था को चुस्त रखनें के लिए भारी पुलिस बल के साथ जनपद भर में पुलिस नें फ्लेग मार्च किया| इसके साथ ही जिलाधिकारी डा. वीके सिंह व एसपी विकास कुमार आदि भी सड़को पर उतरे और लोगों को शांति बनाये रखनें और कानून से खिलबाड़ ना करनें की अपील की|
दरअसल माना जा रहा है कि कुछ एक दिन में आदर्श आचार संहिता लागू होनें वाली है| उधर रमजान के महीने से पूर्व शुक्रवार को जुमे की नमाज भी थी | लिहाजा डीएम-एसपी लाल दरवाजे से थाना मऊदरवाजा तक पैदल गश्त पर निकले | उनके पीछे भारी संख्या में पुलिस बल भी चल रहा था| कायमगंज क्षेत्राधिकारी सतेंद्र सिंह व कोतवाली इंचार्ज राम अवतार ने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लेग मार्च किया| उपजिलाधिकारी गजेन्द्र सिंह के साथ सीओ अरुण कुमार ने सड़कों पर कदमताल किया| इसके साथ ही जनपद के लगभग सभी थाना क्षेत्र के पुलिस सड़कों पर गश्त करते नजर आयी|