गंगा घाट पर पुलिस पर हमला, पांच को दबोचा

CRIME FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस कर्मियों पर गंगा नहा रहे कुछ युवकों ने हमला कर दिया| विवाद बढने पर पुलिस नें पांच को हिरासत में ले लिया|
पड़ोसी जनपद मैनपुरी से तकरीबन एक सैकड़ा से अधिक लोग गंगा पर कथा की पूजा सामग्री विसर्जित करनें आये थे| जब युवक गंगा में नहा रहे थे तो उसका कुछ पुलिस कर्मियों के साथ कहासुनी हो गयी| एक पुलिस कर्मी ने युवकों पर डंडा चला दिया| फिर क्या था| उनके साथ आये अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया|जिसमे पांचाल घाट चौकी पर तैंनात होमगार्ड कर्मी घायल भी हो गया| सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस ने पांच को हिरासत में ले लिया| पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामलू विवाद हुआ था| हमला नही हुआ| बाद में मामला रफा-दफा कर दिया गया|