तहसील निरीक्षण में डीएम नें कानून-गो को दी परनिन्दा प्रवष्टि

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मंगलवार को जिलाधिकारी डा. वीके सिंह नें तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही उन्होंने तहसील के पटलों का निरीक्षण किया | जिसमे उन्होंने कानून-गो को परनिन्दा प्रवष्टि देने के निर्देश दिये|
जिलाधिकारी ने तहसील के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया गया| तहसील में साफ सफाई का अभाव पाया गया| जगह-जगह सीलन पायी गयी गई, अलमारियों में रिकॉर्ड अव्यवस्थित तरीके से रखे हुये मिले| यह देखकर डीएम का पारा चढ़ गया और उन्होंने नाराजगी जाहिर की। तहसील दिवस शिकायत रजिस्टर में सही निस्तारण दर्ज न होने पर प्रभारी कानूनगो जहानगंज महेश्वर सिंह को परनिन्दा प्रवष्टि देने के निर्देश दिये| तहसील दिवस में कुल 85 शिकायते प्राप्त हुई| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा ,अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह आदि रहे |