युवती ने खाया जहर, दो दिन बाद मौत

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मानसिक रूप से बीमार चल रही युवती नें दो दिन पूर्व जहरीला पदार्थ खा लिया था| उसे गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी | परिजनों में चित्कार मच गयी |
थाना राजेपुर के ग्राम चाचूपुर निवासी 18 वर्षीय आरुषी पुत्री लालमन कक्षा 8 की छात्रा थी | वह मानसिक रूप से कमजोर थी | बीते 11 फरवरी को उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था | उसे उसी दिन 2:30 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया था| आरुषी की माँ शर्मिला देवी ने 11 फरवरी से लोहिया में उपचार चल रहा था| मंगलवार को सुबह 10:45 बजे उसने दम तोड़ दिया |