लेखपाल नें खड़ी सरसों पर चलवाया बुलडोजर! भाकियू का धरना

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) किसान की खेत में खड़ी खड़ी सरसों की फसल पर लेखपाल नें बुलडोजर चलवा दिया| जिसके विरोध में किसान यूनियन नें तहसील पंहुचकर धरना प्रदर्शन किया| एसडीएम को ज्ञापन सौंपा| इसके बाद धरना समाप्त हुआ |
अमृतपुर तहसील के ग्राम कमालुद्दीनपुर में बीते 10 फरवरी को ग्रामीण रामनारायण पांडेय नें 25 डिसमिल भूमि पर सरसों की फसल की थी| जिसको गांव के ही प्रधान पति की मिली भगत से कानून-गो धनंजय दीक्षित व लेखपाल सावन ने आकर सरसों की खड़ी फसल जुतवा दी और ग्रामीणों के खेत में चक मार्ग डाल दिया| रामनारायण नें जानकारी भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा को दी| सोमवार को मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, मंडल प्रवक्ता रामबरन वर्मा, अजय कटियार, कुलदीप अवस्थी, सोनू सोमवंशी, अवधेश सिंह, रामनारायण पांडेय आदि कार्यकर्ता तहसील पंहुचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया | तकरीबन 2 घंटे तक तहसील में भाकियू नेताओं नें धरना दिया| उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह का न्यायालय चल रहा था न्यायालय का कार्य समाप्त होनें के बाद वह भाकियू कार्यकर्ताओं से मिले मामले की जांच तहसीलदार कर्मवीर को सौंप दी| एसडीएम नें कहा कि जाँच में यदि लेखपाल दोषी मिलेगा तो कार्यवाही की जायेगी| प्रधान रीतू पाठक के पति सुधांशु पाठक ने बताया की ग्राम समाज की भूमि पर आरसी सेंटर बनाने के लिए जगह की पैमाइश कराकर आरसी सेंटर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है| ग्रामीण गलत आरोप लगा रहे हैं| उप जिलाधिकारी रवेन्द्र सिंह ने बताया है कि तहसीलदार को जांच सौंप दी गयी है| जाँच रिपोर्ट आनें पर अग्रिम कार्यवाही होगी |