कांग्रेस के नक्शेकदम पर सपा, दो महासचिव बनाये

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टी अपने अपने वोट साधने में जुटी हैं| लिहाजा जहाँ कांग्रेस संगठन में डबल इंजन के फार्मूले पर कार्य कर रही है तो अब समाजवादी पार्टी भी इसी पटरी के पैटर्न पर दौड़ पड़ी है| जनपद में पहली बार सपा नें दो महासचिव बना दिये हैं| जिससे सपा संगठन में भीतर ही भीतर चकचक शुरू हो गयी है|
जिस तरह से कांग्रेस में दो जिलाध्यक्ष व दो नगर अध्यक्ष बनाकर संगठन में जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया गया है| उसी तरह समाजवादी पार्टी नें जिला महासचिव इलियास मंसूरी के साथ ही जहान सिंह लोधी को भी जिला महासचिव बनाया है| जिससे अब सपा के जिला संगठन में दो महासचिव कार्य करेंगे | सपा के दो महासचिव बनने से सियासत की पगदंडी पर चर्चा की गाड़ी दौड़ रही है| कुछ इसे राजनैतिक स्पर्धा बता रहें है तो कुछ जातिय समीकरण की संज्ञा दे रहें है | फिलहाल 31 जनवरी को जहान सिंह लोधी के महासचिव बननें का पत्र 6 फरवरी को सार्वजनिक किया गया| यह बात हजम नही हुई! जिलाध्यक्ष चंदपाल यादव नें जेएनआई को बताया कि पार्टी में चुनाव के चलते कार्य अधिक हो गया है | जिससे पार्टी नें दूसरा महासचिव बना दिया है| इलियास को उन्होंने ही महासचिव बनाया है लिहाजा वह अपनी कुर्सी पर बरकरार हैं| जिले में सपा संगठन में दो महासचिव कार्य करेंगे | चुनाव के बाद संगठन निर्णय लेगा |