डीएम नें लोकसभा चुनाव के लिए मंडी सातनपुर का किया निरीक्षण

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी तेज हो गयी है |  लोकसभा का कार्यकाल 16 जून 2024 को समाप्त होने वाला है| जिसके चलते जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी को गति प्रदान की है| जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह नें सातनपुर आलू मंडी पंहुच जायजा लिया|
डीएम नें प्रभारी मंडी सचिव से साफ सफाई की व्यवस्था खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गयी। डीएम द्वारा काउंटिंग के शेडो की मरम्मत के निर्देश दिये| मंडी सचिव ने बताया की 31 लाख का बजट स्वीकृत है| 20 तारीख तक टेंडर कर लिए जाएंगे जिलाधिकारी द्वारा मंडी में आलू की आवाक की जानकारी मंडी सचिव से ली गयी| प्रभारी मंडी सचिव ने बताया की प्रतिदिन 90 से 110 ट्रको की लोडिंग बाहर के लिए होती है| जिलाधिकारी द्वारा शैडो, दुकानों का ट्रीटमेंट फर्श की रिपेयरिंग नालियों की सफाई आदि का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये| एडीएम को दिए गए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया गया| अपर जिलाधिकारी सुभाष चन्द्र प्रजापति नें 64 दुकानों में EVM रखी जाती है। डीएम ने पेड़ो की छटाई व चुनाव के दौरान बनने बाले कण्ट्रोल रूम के बाथरूम सही कराने के निर्देश दिये। मंडी रोड का कार्य 20 तारीख तक पूर्ण कर लिया जाये| मुख्य विकास अधिकारी अरबिंद मिश्रा,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह आदि रहे |