कौशलेन्द्र की लोकसभा की दावेदारी से बिगड़ सकते सलमान के सियासी समीकरण!

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मुनव्वर राणा का शेर- बुलंदी देर तक किस शख़्स के हिस्से में रहती है, बहुत ऊँची इमारत हर घड़ी खतरे में रहती है|| कांग्रेस के वर्तमान में सटीक नजर आ रहा है| कांग्रेस पार्टी के पुरानें कद्दावर नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के सामने लोक सभा की दावेदारी प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव नें की| जिससे सलमान के सियासी समीकरण बिगड़ सकते हैं! कांग्रेस लोक सभा की टिकट को लेकर मंथन कर रही है| सियासत हर समय अपने रंग-ढंग बदलती रहती है। यही कुछ कांग्रेस पार्टी में भी वर्तमान में दिख रहा है|

दरअसल बात करें साल 1984 में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के पिता खुर्शीद आलम ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था उस समय से सलमान के परिवार के सामने कांग्रेस पार्टी में जनपद के किसी ने भी लोकसभा चुनाव में किसी नेता नें टिकट तक नहीं मांगी।यह सलमान खुर्शीद की पार्टी में सियासी मजबूती थी| सलमान के सामने जनपद का कोई कांग्रेस नेता उभर नही सका|
लेकिन वर्तमान 2024 चुनाव में इतिहास बदला है| जनपद की दीवारों पर बाल पेंटिंग कर व होर्डिंग लगाकर सलमान खुर्शीद के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश चन्द्र यादव के पुत्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कौशलेन्द्र यादव नें दावेदारी कर दी है| कौशलेन्द्र यादव नें लोक सभा में सलमान के खिलाफ ताल ठोंकी है| पार्टी से जुड़े सूत्रों की मानें से कौशलेन्द्र यादव पार्टी के मजबूत दावेदार मानें जा रहें हैं| वर्ष 2022 में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद सदर विधान सभा से चुनाव लड़ीं थी लेकिन जीत उनसे कोसों दूर थी उनकी पत्नी की जमानत तक जब्त हो गयी थी| लुईस को साल 2022 के चुनाव में महज 2033 वोट ही मिले थे| कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम से बात की गयी|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकुंतला गौतम नें जेएनआई को बताया कि दीवारे लोकतंत्र में कोई भी रंगा सकता है| टिकट किसी एक को ही मिलेगा| जब उनसे पूंछा गया 40 साल से लोक तन्त्र नही था तब तो किसी नें भी सलमान खुर्शीद के खिलाफ दावेदारी नही की तो जिलाध्यक्ष नें कहा सबालो में मत उलझाइये| पार्टी जिसे टिकट देगी उसे चुनाव लड़ाया जायेगा|