कानून-गो व उसके साथी को एंटी करप्शन टीम नें दबोचा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) मेडबंदी  के लिए रिश्वत लेते कानून-गो व उसके साथी को एंटी करप्शन टीम नें रंगे हाथों पकड़ लिया | जिससे हड़कंप मच गया| पुलिस उसे लेकर थानें आ गयी | जहाँ दोनों से पूंछतांछ चल रही है|

थाना जहानगंज के ग्राम मुरहास-जैतपुर निवासी किसान अमर सिंह कुशवाहा पुत्र मेघनाथ के खेत में मेडबंदी होनी थी| जिसके लिए सदर तहसील के कानून-गो विवेक तिवारी नें उससे रुपयों की मांग की थी| किसान अमर सिंह नें मामले में एंटी करप्शन थाना कानपुर में शिकायत की| जिसके बाद एंटी करप्शन नें अपना जाल बिछाया| बुधवार को तहसील सदर में किसान अमर सिंह 10 हजार रूपये लेकर पंहुचा| जैसे ही रुपयों का पैकेट कानून-गो व उसके साथी उमाशंकर कछियाना जहानगंज को एंटी करप्शन निरीक्षक मृत्युंजय मिश्रा ने टीम के साथ दबोच लिया| एंटी करप्शन उन्हें लेकर थाना मऊदरवाजा पंहुची| थानें में बंद कमरें में उनसे पूंछतांछ की| कानून-गो विवेक तिवारी जनपद फतेहपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरिहरगंज का निवासी है| पुलिस मामले की जानकारी कर रही है| कार्यवाहक थानाध्यक्ष नें बताया कि मामले में जाँच की जा रही है|