वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(नवाबगंज) पुरानी रंजिश के चलते वृद्ध महिला को गोली मारकर हत्या कर दी गयी| घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की| घटना के पीछे युवती को भगा ले जाने का विवाद बताया जा रहा है|
थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान निवासी लेखराज अपनी पत्नी 60 वर्षीय सुधा देवी के साथ कुछ काम कर रहा था| तभी अचानक तकरीबन 3-4 नकाबपोश हमलावर आ गये| उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग सुधादेवी पर कर दी| जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गयी| मौका देखकर सुधा देवी के पति लेखराज छत से कूदकर थाने पंहुचे और घटना की सूचना पुलिस को दी | सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स मौके पर आ गया|
एसपी अतुल शर्मा भी प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की| घटना के सम्बन्ध में लेखराज ने लगभग आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी| पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया| प्रभारी निरीक्षक रजनेश चौहान ने बताया की अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है| तलाश की जा रही है|