मंदिरों में किया अखंड रामायण का पाठ, सुन्दरकांड का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता ) अयोध्या में राममंदिर की प्राणप्रतिष्ठा होते ही जनपद में उत्साह के साथ आतिशबाजी की गई। रामोत्सव को लेकर मंदिरों के साथ लोगों ने घरों को भी रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से सजाया है। शहर की सड़कों के साथ बाजार भी
भगवामय नजर आ रहे हैं। रामोत्सव को लेकर जिलेभर के सभी मंदिरों को भगवा रोशनी देने वाली झालरों से सजाया गया है। इसके साथ ही उनमे अखंड रामायण व सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया|

नगर के रेलवे रोड़ स्थित पांडेश्वर नाथ मन्दिर में हबन पूजन के साथ ही सुन्दरकाड़ का पाठ किया गया| जिसकी तैयारी एक दिन पूर्व ही पूर्ण कर ली गयी थी| सदर विधायक

मेजर सुनील दत्त व उनकी पत्नी अनीता द्विवेदी भी यहाँ हबन पूजन में शामिल हुईं| चौक पर श्रीराम विविध कला केन्द्र् के निर्देशक मटर लाल दुबे नें चौक पर भगवान राम व लक्ष्मण के स्वरूपों को सिंहासन पर बैठाकर उनका पूजन किया गया | पक्का पुल शिव मन्दिर पर भी भगवान राम के स्वरूपों को सजाया गया| मधु रामलीला मंडल मऊदरवाजा की तरफ से सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया | जिसमे अध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, मंत्री मयंक सिंह, कुंबर सिंह, जितेन्द्र तिवारी, अंशुल मिश्रा, सभासद दीपक शाक्य, ओम प्रकाश शाक्य, महावीर शाक्य आदि शामिल हुए | जय भोले बाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी भोले के नेतृत्व में बालू के शिवलिंग बनाकर उसमे श्रीराम की कलाकृती बनाकर भव्य पूजन पांचाल घाट गंगा तट पर किया गया |