नगर में निकाली ‘युवा उद्यामिता संकल्प यात्रा’

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बुधवार को नगर में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर ‘युवा उद्यामिता संकल्प यात्रा’ निकाली गयी|

नगर में निकाली गयी यात्रा शहर के पांडेश्वर नाथ मन्दिर से प्रारम्भ होकर चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा होते हुए क्रिश्चियन कालेज मैदान में समाप्त हुई| जिसमे भारत माता और स्वामी विवेकानंद के स्वरूप शोभा यात्रा में शामिल किये गये | जिसमे स्वामी विवेका नंद के आदर्शों पर चलनें का सभी नें संकल्प लिया| महिलाओं नें भी यात्रा में बढ़चढ़ के हिस्सा लिया|
इस दौरान जिला संघ चालक उमेश, विभाग कार्यवाह विजय अवस्थी, विभाग प्रचारक सर्वेश कुमार, विभाग सम्पर्क प्रमुख उमेश गुप्ता, जिला प्रचारक प्रवीण, यात्रा आयोजन प्रदीप मिश्रा, डब्बू मिश्रा, अनुज दुबे व मटर लाल दुबे आदि रहे|