एडीजी व आईजी नें परखी मेला रामनगरिया की सुरक्षा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) माघ मेला रामनगरिया में पंहुच अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर (एडीजी) आलोक सिंह व पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र कानपुर जोगेंद्र कुमार नें सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये |

एडीजी आलोक सिंह व डीआईजी जोगेंद्र कुमार नें एसपी विकास कुमार, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह के साथ थाना कादरी गेट के पांचाल घाट पर लग रहे माघ मेला रामनगरिया की सुरक्षा व्यवस्था परखी| उन्होंने मेले में सुरक्षा व्यवस्था बेहतरीन करनें के निर्देश दिये| गंगा में सुरक्षा के उपाय परखे, मौके पर
तैनात पीएसी की कम्पनी की जानकारी की| गोताखोरों की जानकारी ली गयी| इसके साथ ही साथ रात में प्रकाश की बेहतरीन व्यवस्था करनें के निर्देश दिये| एडीजी नें बताया कि पिछली साल मेले के दौरान पुल पर जाम की स्थिति बनी हुई थी| जिसके चलते वर्तमान में जाम ना लगे इसके निर्देश दिये| पुलिस लाइन में एडीजी को सलामी दी गयी|

अधिकारियों के साथ की बैठक
पुलिस लाइन सभागार ने एडीजी व आई नें अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की| उन्होंने अधिकारियों से कहा अपराधियों पर हर कीमत पर कार्यवाही की जाये| कानून व्यवस्था को हाथ में लेनें की इजाजत किसी को नही है| सरकार अपराध और अपराधियों के खिलाफ है|