वाहनों की हड़ताल पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़, डीएसओ बोले जनपद में पर्याप्त भंडारण, अफवाहों से बचें

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) वाहन चालकों की हड़ताल से अफवाहों का बाजार गर्म है| लिहाजा पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी | जिससे पेट्रोल पम्प संचालकों को भीड़ पर काबू पाना मुश्किल हो गया| जिससे पुलिस को मौके पर आकर मोर्चा संभालना पड़ा | लेकिन खबर लिखे जानें तक शहर के पेट्रोल पम्पों पर भीड़ लगी रही| डीएसओ नें बताया कि जनपद में पर्याप्त भंडारण है अफवाहों में ना पड़े|

दरअसल ‘हिट एंड रन’ कानून के खिलाफ चालकों की हड़ताल से ईंधन समेत अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है। नगर में ट्रक, टैंकर व अन्य मालवाहक

वाहनों के पहिये थमने से मंगलवार को पेट्रोल-डीजल अन्य जरूरी सामान नहीं पहुंचा। हड़ताल से कहीं पेट्रोल की किल्लत न हो जाए, इस आशंका पर लोग कार व बाइकों में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े। जिससे शहर के पेट्रोल पम्पों पर भीड़ नजर

आयी| पेट्रोल पंप कर्मचारी सनी ने बताया कि जो लोग 100-50 रुपये का तेल भरवाते थे, वे पूरी टंकी फुल करा रहे थे। भीड़ एकदम से आनें पर समस्या हो रही है| लाल दरवाजे बस अड्डे के सामने पेट्रोप पम्प मालिक शमशाद नें बताया कि भीड़ अधिक होनें से उनकी मशीने लगातार चलने से गर्म हो रही हैं| जिससे बीच-बीच में बंद करना पड़ता है| जब तक भंडारण रहेगा आपूर्ति दी जायेगी| थानाध्यक्ष कादरी गेट विनोद कुमार शुक्ला व शहर कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी फोर्स के साथ नगर के पेट्रोल पम्पों पर भीड़ नियंत्रित करनें में लगे रहे|
पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध डीजल-पेट्रोल, अपवाह फैलानें वालों पर होगी कार्यवाही: डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी नें जेएनआई को बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है| जनपद में किसी प्रकार की हड़ताल नही है| कुछ अराजक तत्वों के द्वारा गलत तरीके से अफवाह फैला दी| अपवाहों से लोग सावधान रहें | इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई उपभोक्ता आवश्यकता से अधिक भंडारण ना करे | निर्बाध रूप से पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता बनी रहेगी | इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के सभी पम्प मालिकों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने आउटलेट पर निर्बाध गति से आपूर्ति करें| उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुबिधा ना हो| यदि पम्प मालिक के खिलाफ कोई शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी|