तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी सपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa सामाजिक

फर्रुखाबाद: बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा का प्रदर्शन तहसील मुख्यालयों पर होगा| इसके लिए सपा नें बैठक का प्रभारी भी घोषित किये|
आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय सभागार में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गयी| जिसमे सपा नेताओं नें बताया की पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था के खिलाफ एक अक्टूबर को जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा|
तीनों तहसीलों पर धरना प्रदर्शन के बने प्रभारी
पार्टी नें अमृतपुर तहसील पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन का प्रभारी पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव, सदर तहसील का प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी व कायमगंज तहसील पर धरना प्रदर्शन की जिम्मेदारी पूर्व विधायक प्रताप सिंह यादव को दी गयी है|  पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व जिला महासचिव मंदीप यादव, सयुस के राष्ट्रीय सचिव विवेक यादव, महेंद्र सिंह कटियार, पूर्व जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, सरदार तोषित प्रीत सिंह, जीतू यादव आदि रहे|