रोड़बेज का संचालन शुरू, निजी बसों व ट्रक चालकों की हड़ताल जारी

FARRUKHABAD NEWS


फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) बीते दिन ‘हिट ऐंड रन’ कानून में बदलाव के विरोध में वाहन चालकों की हड़ताल जारी है| इसी के चलते रोडबेज चालकों की भी हड़ताल बीते दिन थी| लेकिन मंगलवार से उनका संचालन शुरू कराया गया|

शहर के लाल दरवाजा बस अड्डे पर बीते सोमवार को बसों का संचालन बंद था| बस चालकों नें भी हड़ताल का समर्थन किया था| जिससे रोड़ को लगभग 15 लाख से अधिक का राजस्व नुकसान हुआ| वहीं यात्री भी भटकते रहे| लेकिन मंगलवार को सुबह रोडबेज


कर्मचारी नेताओं से वार्ता के बाद संचालन शुरू किया गया| एआरएम आरसी यादव से रोडबेज नेताओं की वार्ता हुई| उसके बाद रोडबेज चालक अपने काम पर लौट आये|
कुछ चालक सुग्रीब पाल नें बताया कि कानून के वह विरोध में है लेकिन का दबाब विभाग नें बनाकर संचालन शुरू कराया है|
रोडबेज कर्मचारी नेता योगेन्द्र सक्सेना नें जेएनआई को बताया कि कानून के वह विरोध में है लेकिन अभी तक कानून बना नही है| लिहाजा उनके प्रदेश नेतृत्व से निर्देश मिलने परआगे की कार्यवाही जिला संगठन करेगा| फिलहाल चालक काम पर आ गये है| बसों क संचालन शुरू क्र दिया गया है|


एआरएम आरसी यादव नें जेएनआई को बताया कि बसों का संचालन शुरू है| दिल्ली मार्ग पर भी बसों को शुरू कर दिया गया है| कानून अभी बना नही है| यदि कोई रोडबेज बस रोंकता है तो पुलिस प्रशासन एलर्ट है| हरपालपुर यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला नें जेएनआई को बताया कि उनकी निजी बसों की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी है|